पूर्वांचल
भाजपा विधायक राजेश गौतम की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सुल्तानपुर। कादीपुर विधायक की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, मेनका गांधी के साथ नुक्कड़ सभा छोड़कर लखनऊ पहुंचे विधायक, पिता पूर्व मंत्री जयराज की समाधि के पास किया गया अंतिम संस्कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री स्व. जयराज गौतम की पत्नी व कादीपुर से भाजपा विधायक राजेश गौतम की मां का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय विधायक की मां का पार्थिव शरीर पैतृक गांव दोस्तपुर के पहाड़पुर बस्ती लाया गया। जहां विधायक के पिता की समाधि के पास उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया।


तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी की शनिवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 नुक्कड़ सभाएं थी। इसमें सांसद के साथ-साथ विधायक को मंच साझा करना था। तय कार्यक्रम के अनुसार विधायक सांसद के साथ पहले स्थान पर मंच साझा करते हुए पाकड़पुर के दूसरे मंच पर जैसे पहुंचे थे। सांसद मेनका गांधी लोगों को संबोधित कर रही थी तभी विधायक राजेश गौतम के फोन पर उनके माता के निधन की सूचना आई। वह वहां फौरन लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांसद मेनका गांधी भी हतप्रभ रह गयी,उन्होंने सभा में 2 मिनट का मौन रखकर विधायक की माता के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही साथ अवगत कराते चले कि, वहीं सूचना पाते ही विधायक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आनन-फानन में लखनऊ पहुंचे। जहां से वातानुकूलित एंबुलेंस द्वारा शव को लेकर पैतृक गांव दोस्तपुर के पहाड़पुर बस्ती पहुंचे। यहां श्रद्धांजिल देने वालों और क्षेत्र की जनता का तांता लगा हुआ था। सभी नें विधायक को ढाढस बधाया। उसके बाद उनके पिता की समाधि के बाद देर शाम उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया।
