Connect with us

वाराणसी

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय को पितृ शोक

Published

on

Loading...
Loading...

उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक


दाह संस्कार के पूर्व कराया गया नेत्रदान

Loading...

रिपोर्ट - मनोकामना सिंह 
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के पिता राम प्रसाद राय की लंबी बीमारी के बाद लगभग 90 वर्ष की अवस्था में कल रात्रि उनके शिवपुरवा आवास पर निधन हो गया।
वे अपने पीछे चार पुत्र विद्यासागर राय, दयाशंकर राय, कृपाशंकर राय और विनय शंकर राय और दो पुत्रियों तथा नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। 
बुधवार को सुबह उनकी शव यात्रा शिवपुरवा आवास से हरिश्चंद्र घाट गई, जहां उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने दी।

दाह संस्कार के पूर्व उनका नेत्रदान कराया गया
श्राद्ध कार्य उनके मूल निवास ग्राम व पोस्ट भारौली कला, तहसील मोहम्मदाबाद, थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर से संपन्न होगा।
उनके निधन से पूरा भारतीय जनता पार्टी परिवार शोकाकुल है।
इन्होंने भी जताया गहरा शोक, आवास पर दी श्रद्धांजलि तथा शवयात्रा में शामिल हुए लोग
प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, लक्ष्मण आचार्य, कौशलेंद्र सिंह, मनीष कपूर, अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर मृदुला जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल तथा डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक धवन, डॉक्टर सुदामा पटेल, अशोक तिवारी, नवरतन राठी, नागेंद्र रघुवंशी मुन्ना आदि।
इन्होंने भी संवेदना प्रकट की, रहे शवयात्रा में शामिल
राहुल सिंह, नवीन कपूर, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, आत्मा विशेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, निकेतन मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, संतोष सोलापुरकर, मधुप सिंह, किशन कनौजिया, दिलीप साहनी, बृजेश चौरसिया, शैलेंद्र मिश्रा, इंदुभूषण गुप्ता, रजत जायसवाल, संजीव सिंह, रमाकांत सिंह मिंटू, विश्वेश्वर राय, नीरज सिंह, रवि राय हिलमिल आदि।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page