Connect with us

वाराणसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ काशी पहुंचे डिप्टी सीएम

Published

on

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत काशी पहुंचे। उनके आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप अग्रहरि, सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक सुनील पटेल, सुरेश सिंह, राम प्रकाश दुबे, मनीष कपूर, विद्यासागर राय, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा, क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पांडेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और राष्ट्र गौरव को मजबूती प्रदान करना है। यात्रा के क्रम में उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa