Connect with us

गाजीपुर

भाजपा नेता आनंद सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ की मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दी शुभकामनाएं

Published

on

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह की 26वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की।

आनंद सिंह ने अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंदिर परिसर में उपस्थित होकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

आनंद सिंह का विवाह 26 वर्ष पूर्व सरिता सिंह से हुआ था। उनकी एक बेटी डॉ. अदिति सिंह एमबीबीएस कर रही हैं, जबकि बेटा आदित्य सिंह भाजपा के युवा नेता के रूप में सक्रिय हैं।

शिक्षा की बात करें तो आनंद सिंह ने पीजी कॉलेज से स्नातक के बाद एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। छात्र जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में रुचि रखने वाले आनंद सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की सहायता कर लोगों का दिल जीता। उनकी समाजसेवा की भावना को लेकर आज भी जनपदवासी उनकी सराहना करते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page