Connect with us

वाराणसी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आज भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद एवं विधायक हैं। देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है और पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में आप सभी का  सबसे ज्यादा योगदान है।            

उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने जनसंघ कालिन वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों को तुलसी उद्यान महमूरगंज स्थित वाराणसी लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे कहा कि ओल्ड इज़ डायमंड। कहा कि जब पार्टी का नाम लेने वाला नहीं होता था तब आपने परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पार्टी को खड़ा किया।             सुनील बंसल ने कहा कि देश में लोकतंत्र का बहुत बड़ा पर्व चल रहा है । कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि देश का प्रधानमंत्री चुनकर भेजने में हम सबकी बहुत बड़ी भूमिका है। कहा कि काशी से निकला हुआ संदेश पुरे देश और दुनिया में जाता है।

सुनील बंसल ने पूर्व पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण काम सौंपते हुए कहा कि, प्रतिदिन 100 कार्यकर्ताओं के निमंत्रण का कार्यक्रम बनाएं। व्हाट्सएप के माध्यम से कम से कम सौ लोगों को व्हाट्सएप भेजे। कहा कि इस बार के चुनाव में पीएम मोदी को सबसे ज्यादा मतों से जीताकर ऐतिहासिक बनाना है। कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाना होगा।           

बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, लोकसभा समन्वयक अश्विनी त्यागी,  महानगर व जिला प्रभारी अरुण पाठक, एमएलसी अशोक धवन, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक कुमार तिवारी, लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कपूर, टी. एस. जोशी, सुधीर मिश्रा, प्रदीप अग्रहरि, पूर्व एमएलसी डॉ शिवनाथ यादव, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, मृदुला जायसवाल, पूर्व उपमहापौर रतन सिंह, संजय राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व पार्षद आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page