Connect with us

राज्य-राजधानी

भाकपा माओवादी संगठन ने 15 अक्टूबर को झारखंड-बिहार बंद का किया ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सदस्य और इनामी महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत के बाद, भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को झारखंड और बिहार में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है।

संगठन के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस बंद को सफल बनाने के लिए 14 अक्टूबर को गांव-गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बंद के दौरान दूध वैन और प्रेस की गाड़ियों को मुक्त रखा जाएगा।

Loading...

आजाद के अनुसार, महिला नक्सली जया की मौत से संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। जया उर्फ मनोरमा का संबंध कोल्हुतांड गांव से था, जो पीरटांड़ थाना इलाके में स्थित है। वह नक्सली संगठन की सांस्कृतिक टीम झारखंड एभन की संस्थापक सदस्य रही हैं और नारी मुक्ति आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहीं। पिछले कुछ महीनों से वह कैंसर सहित कई बीमारियों से जूझ रही थीं।धनबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और गिरिडीह पुलिस के हवाले किया। गिरिडीह जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page