Connect with us

अपराध

भदोही में हैप्पी दिवाली बोलकर गन प्वॉइंट पर एक लाख की लूट

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। जिले के अभोली के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के भिखमापुर नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट कर ली और फरार हो गए। बदमाशों ने पहले बैंक मित्र को पीछे से तीन बार ‘हैप्पी दिवाली’ कहकर रुकने का इशारा किया। जैसे ही बैंक मित्र ने बाइक रोकी, बदमाशों ने तमंचा तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, सुरियावां कोतवाली के मकनपुर रूही के निवासी शारदा प्रसाद मौर्य अपने गांव में बैंक मित्र के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा संचालित करते हैं। सोमवार को वे बैंक से 73 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे। जबकि उनके पास पहले से भी 13 हजार रुपये मौजूद थे। कुल एक लाख रुपये लेकर वे अपने गांव वापस जा रहे थे।

Loading...

भिखमापुर नहर के पास पहुंचते ही पीछे से तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और बार-बार “हैप्पी दिवाली” कहकर उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी, बदमाशों ने तमंचा सटा कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और बसवापुर चौराहे की ओर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page