Connect with us

वाराणसी

भट्ठा मालिक के घर लाखों की चोरी, घटना से ग्रामीणों में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर अपराध गोष्ठी में अपने मातहतों अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। लेकिन लोहता पुलिस पर उनके फरमानों का कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। कोटवां चौकी क्षेत्र के सरहरी गांव में शुक्रवार रात्रि में चोरों ने राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के घर में पीछे के रास्ते घुसकर नगदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया जिसमें आठ अंगूठी, मंगलसूत्र, कान का झुमका,‌एक सिकडी, कुछ चांदी के समान,‌बैग में रखा आधार पैन कार्ड उठा ले गए। अलमारी की चाबी तक साथ ले गए।

उनके घर के दो कमरों में से अलग-अलग जगह से चोरियां हुई है। जिसमें ऊपर वाले तल में भी एक कमरे में जिसमें अवनीश सिंह बेटा-बहु सो रहे थें। उस कमरे में से चोरी हुई है। दूसरे कमरे में राजेश सिंह उनकी धर्मपत्नी सुमन सिंह सो रही थी उसे कमरे में भी हुई।‌ पीड़ित के अनुसार, चोरी लगभग ढाई तीन लाख रुपए की है।‌ पीड़ित राजेश सिंह ने बताया कि, इन दिनों कोटवां छितौनी सरहरी सिरसा क्षेत्र में काफी चोरियां हो रही हैं। चोरी का ग्राफ काफी बड़ा हुआ है।

पिछले सप्ताह छितौनी गांव में भी इसी तरह की वारदात हो चुकी है और अन्य घरों में बाहर से घर के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। चोरों द्वारा सुबह जब घर के लोग जाते हैं कोटवां चौकी पर सूचना देते हैं फिर भी पुलिस उसपर भी काम नहीं कर पाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि, इन दिनों क्षेत्र में पुलिस रात्रि ग्रस्त भी नहीं करती है। नहीं डायल 112 वाले घूमते हैं जिससे चोरों का हौसला और बुलंद हो गया है और लोहता पुलिस का हौसला टूट गया है। जो एप्लीकेशन ग्रामीणों द्वारा दिया जाता है उसे भी पुलिस गंभीरता से नहीं लेती।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page