Connect with us

मिर्ज़ापुर

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Published

on

मिर्जापुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर नगर राममय हो उठा। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा संगमोहाल से पूजन-अर्चन के साथ आरंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संगमोहाल हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। धर्म ध्वजाओं के मध्य भक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

Advertisement

शोभायात्रा में बैंड, डीजे, भव्य झांकियां और विशाल संख्या में भक्तों की उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया। यह यात्रा पिछले दो दशकों से निकल रही है और इसकी भव्यता इसे प्रदेश की टॉप टेन रामनवमी शोभायात्राओं में स्थान दिलाती है।

यात्रा के मार्गों में कटरा कोतवाली, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, गणेशगंज शामिल रहे।

शोभायात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल और संयोजक रविशंकर साहू ने किया। राम दरबार का पूजन अर्चन मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह समेत कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस आयोजन में व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी, अध्यक्ष राज माहेश्वरी, संयोजक रवि शंकर साहू, प्रभारी प्रांजल सिंह, दिव्यांश अवस्थी, प्रांशु साहू, विशाल दुबे, शिवम साहू, श्रेयश पाण्डेय सहित कई युवाओं की अहम भूमिका रही।

Advertisement

नगर के कोने-कोने में ध्वनि विस्तार यंत्रों से गूंजते भक्ति गीतों ने श्रीराम के रंग में सभी को रंग दिया। संचालन महेश तिवारी ने किया और शोभायात्रा पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa