वाराणसी
भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित् को पाठ्यक्रम में शामिल कर मुख्यमंत्री जी निभाएं वादा:अशोक विश्वकर्मा
वाराणसी 10 अगस्त। आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा ने वोट के लिए विश्वकर्मा समाज के साथ छल और वादा खिलाफी किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर झूठ बोलकर समाज को बांटने वाली भाजपा सरकार ने धर्म और जातीयता के आधार पर देवी देवताओं एवं महापुरुषों को भी बांटकर उनका अपमान और भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा देश में अनेक देवी देवताओं व महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। तथा शैक्षिक पाठ्यक्रमों में भी उन्हें स्थान प्राप्त है। वहीं सृजनकर्ता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में पूर्व घोषित अवकाश को रद्द करके योगी सरकार ने भगवान विश्वकर्मा में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था, पौराणिक परंपरा एवं सामाजिक अस्मिता पर गहरा आघात किया है।उन्होंने कहां की योगी सरकार ने सार्वजनिक रूप से घोषणा किया था,कि भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित् को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। किन्तु दूसरी बार सत्तारूढ़ होने के बाद भी सरकार ने अपने किए गए वादे को पूरा न करके विश्वकर्मा समाज के साथ छलऔर धोखा किया है। उन्होंने सरकार से विश्वकर्मा पूजा पर्व का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि विश्वकर्मा पूजा पर्व देशभर में फैले करोड़ों विश्वकर्मा वंशजों के स्वाभिमान,गौरव और सामाजिक पहचान का प्रतीक पर्व है।इसलिए विश्वकर्मा पूजा पर्व 17 सितंबर के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के साथ ही भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित् को शैक्षणिक पाठय़क्रम में शामिल कर सरकार अपना वादा पूरा करे।
