Connect with us

वाराणसी

भगवान जगन्नाथ के रथ खींच अजय राय ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी के ऐतिहासिक रथयात्रा मेले में इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने गगनभेदी जयकारों के साथ रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी रविवार को प्रातः 11 बजे रथयात्रा मेला पहुंचकर भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन किया और रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा मेला में प्रभु का दर्शन-पूजन कर रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रथयात्रा काशी की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। बनारसीपन ही काशी की पहचान है और हम काशीवासी इस परंपरा को उत्सव और पर्व के रूप में मनाते हैं। भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे।

इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सजीव सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, मनीष मोरोलिया, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र कपूर, सतनाम सिंह, सुनील राय, घनश्याम सिंह, ओमप्रकाश ओझा, राजीव गौतम, अजित कुमार, राजीव राम, प्रमोद वर्मा, लोकेश सिंह, आशीष गुप्ता, विनय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page