Connect with us

गोरखपुर

ब्राह्मण मंच ने की आईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को ब्राह्मण मंच के आह्वान पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को सौंपा।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष डॉ. आलोक पाण्डेय (सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने किया, जबकि संचालन मंच के संरक्षक अवधेश कुमार मिश्र ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुमन तिवारी (संरक्षक) द्वारा किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्यप्रदेश सरकार अविलंब संतोष वर्मा को उनके पद से बर्खास्त करे और उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करे। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट की तरह कठोर कानून लाकर सामान्य वर्ग के किसी भी समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी सजा का प्रावधान करने की मांग भी उठाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. आलोक पाण्डेय ने कहा कि संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर की गई टिप्पणी व्यभिचार की श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने कुकर्मों के चलते पहले भी जेल जा चुका हो, उसे सरकारी पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार कठोर कदम नहीं उठाती है तो सभी संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

नारी शक्ति की प्रतिनिधियों श्रीमती सुमन तिवारी और डॉ. कुमुद त्रिपाठी ने कहा कि देश की बेटियाँ किसी की दान की वस्तु नहीं हैं और ऐसी टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ब्राह्मण समाज को अपमानित करने की हिम्मत न कर सके।

Advertisement

प्रदर्शन में अशोक कुमार मिश्र (उपाध्यक्ष), डॉ. कुमुद त्रिपाठी, श्रीमती मधुवाला पाण्डेय, सीमा ओझा, डॉ. आकृति पाण्डेय, उषा पाण्डेय, प्रकाश चंद पाण्डेय, अजय कुमार मिश्र, प्रणव त्रिपाठी, ध्यान प्रकाश तिवारी, गिरिजा शंकर तिवारी, अरविन्द दुबे, ध्रुव कुमार तिवारी, नील कमल तिवारी सहित दर्जनों विप्रबंधु मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page