Connect with us

गाजीपुर

बौरव बाजार में बिजली विभाग का कैंप आज

Published

on

Loading...
Loading...

बिजली बिल पर छूट और समस्याओं का समाधान

गाजीपुर। बिजली विभाग की ओर से रविवार को बौरव बाजार में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर भारी छूट का लाभ दिया जाएगा।

Loading...

कैंप में बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनेंगे और उनके समाधान के निर्देश देंगे। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल गलत आ रहा है, उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

बाजार और आस-पास के गांवों के लोग इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page