Connect with us

अपराध

बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को दो चोरों को फरीदपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद की है। इसके साथ ही बैटरी बेचकर अर्जित किया 2690 रुपये भी बरामद किया है। गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों के नाम शिवम राजभर उर्फ छोटू और सनोज उर्फ बट्टा राजभर है।‌ गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि, उन्होंने कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर के कमरे का ताला तोड़कर बैटरी चोरी की थी और उसे फेरी वाले को 4000 रूपये में बेच दिया था। उसके बाद पैसे को बराबर आपस में बांट लिया था। उसमें से कुछ पैसा खर्च हो गया था। एक अन्य चोरी की बैटरी बेचने जा रहे थे तभी आप लोगों (पुलिस टीम) ने पकड़ लिया।

Loading...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार चौहान, प्रदीप सिंह, अभिनवा श्रीवास्तव और कांस्टेबल अशोक कुमार यादव शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page