Connect with us

मुम्बई

बैंक महिलाओं को ज्यादा रोजगार दें: शक्तिकांत दास

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में आयोजित इंडियन बैंक एसोसिएशन और फिक्की के संयुक्त आयोजन सम्मेलन में महिलाओं से संबंधित नौकरी के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्या की। उन्होंने कहा कि, भारत में महिलाओं की भागीदारी वैश्विक औसत की तुलना में काफी कम है। इस को कम करने के लिए लड़कियों की शिक्षा, कौशल विकास, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सामाजिक बाधाएं दूर करने की दिशा में प्रयास करने होंगे।

Loading...

गवर्नर ने आगे कहा कि, वित्तीय क्षेत्र में महिलाओं को अधिक रोजगार के अवसर देकर और महिला संचालित उद्यमों के लिए खास योजनाएं लाकर महिलाओं और पुरूषों की असमानता को कम करने का काम किया जाएगा। विकसित भारत को यह तय करने की जरूरत है कि सभी लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति से परे को वित्तीय सेवाओं तक पहुंच हो और उसे जरूरी वित्तीय साक्षरता भी हासिल हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page