Connect with us

वाराणसी

बैंक ने दो बकायेदारों का तीन मकान किया सीज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता क्षेत्र के स्थानीय जगन्नाथपुरी, एवं भट्ठी गांव में केनरा बैंक के कर्मचारियों ने मंगलवार को दोपहर दो बजे तीन मकानों पर पुलिस के देख रेख में अपना ताला लगा कर सीज कर दिया और 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती कर दिया।

बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि मकान मालिक अमरनाथ मौर्य और भोला नाथ मौर्य दोनों भाइयों ने तीनों मकान के कागजात पर लगभग तीन करोड़ रूपए लोन लिया था। बैंक का पैसा अदा नहीं करने पर एक महीने पहले दोनों भाइयों को नोटिस जारी हुआ था। फिर भी बैंक का बकाया रुपए नहीं अदा किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुरी स्थित मकान में भूतल पर दुकान में रेडीमेड कपड़े, दवा,जनरल स्टोर पान चाय की दुकान थी। लेकिन सभी दुकानदारों का सामान बैंक कर्मचारियों ने वाराणसी –भदोही मार्ग पर निकालकर रखवा दिया और दुकान में ताला लगाकर सीजकर सुरक्षा गार्ड बाहर बैठा दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page