Connect with us

अपराध

बैंक कैशियर पर नौकरी के नाम पर ठगी और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में पीएनबी बैंक के एक कैशियर के खिलाफ नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लेने और मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिवपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिसवा (बाबतपुर) थाना बड़ागांव निवासी नितेश कुमार दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक (सिगरा) के कैशियर मनोज कुमार पांडेय ने उनसे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे। जब नितेश ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

नितेश ने बताया कि मनोज कुमार पांडेय और नीरज मिश्रा ने उन्हें आठ फरवरी की दोपहर वीडीए कॉलोनी (चांदमारी, शिवपुर) बुलाया था। जब वह अपनी पत्नी रंजना और साले दीपक पांडेय के साथ पहुंचे, तो वहां मनोज, नीरज समेत 7-8 अज्ञात लोगों ने उन्हें धमकाया और कहा कि अब रुपये भूल जाओ। जब उन्होंने पैसे लौटाने की गुहार लगाई, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

नितेश के अनुसार, इस हमले में उनका मोबाइल, चश्मा और घड़ी तोड़ दी गई। मारपीट के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गए। उनकी पत्नी और साले ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

Advertisement

शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि कैशियर मनोज कुमार पांडेय, नीरज मिश्रा और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page