गोरखपुर
बेलघाट थाने पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
गोलाबाजार बेलघाट (गोरखपुर)। जनपद के बेलघाट थाना परिसर में होली एवं रमजान त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बेलघाट थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्राप्त विवरण के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि आप लोग सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना से मनाएं।
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने एवं भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी समुदाय के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी खजनी, क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर, थाना अध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ के अलावा क्षेत्र के वायु नंदन मिश्रा, अमित कुमार, विवेक गिरि, अमिताभ यादव, पुष्कर श्रीवास्तव, तुफैल अहमद मुस्तफा, विनोद, राधेश्याम, मनोज कुमार, आकाश कुमार, इसराइल, सिराजुद्दीन सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
