पूर्वांचल
बेटों के बीच झगड़ा सुलझाने गयी मां की मौत
दादी को बचाने में पोता हुआ घायल
मीरजापुर। दियाव गांव की रहने वाली वृद्ध मालती पाठक (पत्नी स्वर्गीय नंदलाल पाठक) अपने पुत्रों के बीच झगड़ा सुलझाने के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। वहीं अपनी दादी को बचाने में 22 वर्षीय पोता शिव पाठक (पुत्र अशोक पाठक) भी गिरकर घायल हो गया।

अशोक पाठक अपने मकान के प्रथम तल पर अपना कमरा बनवा रहते हैं। छोटे भाई भवन पाठक और पवन पाठक विरोध किए कि जब तक बंटवारा नहीं हो जाता तब तक छत पर किसी का मकान नहीं बनेगा। इसी बात को लेकर तीनों भाई आपस में गाली-गलौज फिर मारपीट पर उतर आए। यह देख उनकी मां छत पर आ गयी और बीच बचाव करना चाहा इतने में आपसी झोका-झोकी में धक्का लगने से मां मालती पाठक छत से नीचे आंगन में गिर गयी। यह देख बचाने दौड़ा पोता शिवा पाठक भी अनियंत्रित होकर छत से गिर गया और आनन-फानन में तीनों भाई और आस-पास के लोगो के साथ दोनो घायलो को वाराणसी स्थित हेरिटेज हास्पीटल ले गये।
जहां डाक्टरों ने मां मालती पाठक को मृत घोषित कर दिया और पोते शिव पाठक को कमर और सर में गंभीर चोट होने से इलाज चल रहा है। गांव के ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुचना पर थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओमप्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। वहीं महिला की मौत की घटना हो जाने से स्वजनों में कोहराम मच गया।
