Connect with us

पूर्वांचल

बेटी से मिलने गये पिता को सास-ससुर ने जिंदा जलाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ी बाजार जैतपुरा के रहने वाले सुनील चौहान अपनी बेटी से मिलने अपने ससुराल कैलाशपुरी, मुगलसराय 9 अप्रैल को गए थे जहां पर सास और ससुर ने बेटी से मिलाने से मना कर दिया और कहासुनी करते-करते झगड़े पर उतर आए।

झगड़ा बढ़ते देख सुनील लौट कर अपने गाड़ी के तरफ जा ही रहे थे कि, सुनील के ससुर राजेश ने पीछे से पेट्रोल उनके ऊपर फेंक दिया और सास ने माचिस जला दी और कहने लगी तुम्हे जलाकर मार दूंगी। छटपटाते हुए सुनील पास के नाली में जाकर लेट गए और वहां से भागते हुए वाराणसी पहुंचे जहां कबीरचौरा के इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती हुए। जहां पर उनका इलाज शुरू किया गया।

Loading...

सुनील के माता ने मुगलसराय थाना में 13 तारीख आवेदन दिया था जिसे थानाध्यक्ष ने अनसुना कर दिया।अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से किन्नर समाज की अध्यक्ष सलमा किन्नर और युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी ने मुलाकात कर पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिलने की गुहार लगाई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page