Connect with us

मिर्ज़ापुर

बेटी के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे पिता की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पोता घायल, पोती की हालत गंभीर

मड़िहान (मिर्जापुर)। थाना मड़िहान क्षेत्र के लालपुर नौडीहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय पन्ना लाल की मौत हो गई। शुक्रवार को पन्ना लाल अपने 12 वर्षीय पोती अल्का, 6 वर्षीय पोते लव और गांव के व्यक्ति विमलेश को ट्रैक्टर पर बैठाकर बेटी के घर बरगवां खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे।

राजगढ़-चुनार मार्ग पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने इलाज के दौरान पन्ना लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पोती अल्का की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने परिवार और गांव में शोक की लहर फैला दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page