Connect with us

वाराणसी

बेटी की शादी के लिए लोन दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल इलाके में बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से 21,940 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता राबिया देवी ने इस संबंध में सारनाथ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

राबिया देवी, पुरानापुल के छपाई वाली गली की निवासी हैं और बैग सिलाई का काम कर अपनी जीविका चलाती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी अप्रैल माह में होने वाली है। आर्थिक तंगी से जूझ रही राबिया को पंचक्रोशी सब्जी मंडी के निवासी एक व्यक्ति ने बैंक से तीन लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया।

Loading...

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने राबिया देवी से लोन की प्रक्रिया के नाम पर 21,940 रुपये ऐंठ लिए। जब राबिया ने लोन या रकम की वापसी की बात की, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page