Connect with us

अपराध

बुलंदशहर में पिता ने मासूम बेटे के साथ की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

पहले बेटे को दिया जहर, फिर खुद खा लिया

दिवाली के मौके पर बुलंदशहर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के साथ कार में आत्महत्या कर ली। घटना तब हुई जब पुनीत (30) अपनी पत्नी अंशु को लेने ससुराल गया। पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया जिससे आहत होकर पुनीत ने यह कदम उठाया।

चार साल पहले पुनीत की शादी अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानगला गांव की रहने वाली अंशु से हुई थी। उनके दो बेटे थे-विराट (3) और युवराज (1.5)। शुरू में दोनों का दांपत्य जीवन अच्छा चला, लेकिन सात महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और अंशु अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। पुनीत ने उसे कई बार मनाने की कोशिश की, मगर वह वापस आने को तैयार नहीं हुई।

पत्नी से विवाद के बाद बच्चों को कार में लेकर निकला

सोमवार की शाम पुनीत अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल पहुंचा और वहां पूरी रात रुका। उसने अंशु से घर लौटने का आग्रह किया, परंतु अंशु ने मना कर दिया और उसे डांट लगाई। यह बात पुनीत को अंदर तक चोट पहुंचा गई। गुस्से में वह दोनों बच्चों को लेकर कार में बैठा और अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर डाला पुल के पास जाकर कार रोक दी।

Advertisement

पहले बेटे को दिया जहर, फिर खुद खा लिया

कार में पुनीत ने छोटे बेटे युवराज को जहर दे दिया। वहीं, बड़े बेटे विराट ने जहर खाने से मना कर दिया। थोड़ी ही देर में युवराज की हालत बिगड़ने लगी, जिसे देख पुनीत ने भी जहर खा लिया। इसी बीच, अंशु के परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार शाम डुप्ला पुल पर खड़ी एक कार को राहगीरों ने देखा और इसकी सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पुनीत और उसका बेटा युवराज कार में बेहोश पड़े थे, जबकि विराट कार के अंदर खेल रहा था। दोनों को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी अनूपशहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। पुनीत को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page