Connect with us

अपराध

बीस लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि पिसौर पुल के पास एक युवक राहगीरों को गैलन में कच्ची शराब बेच रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन युवक उन्हें देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब से भरा एक गैलन बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान रमजान पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी सबुआ पोखरा हरपालपुर के रूप में हुई है।

Loading...

गिरफ्तारी के दौरान थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार शुक्ला, अमित कुमार यादव और अजीत कुमार शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page