Connect with us

गाजीपुर

बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पर जानलेवा हमला

Published

on

Loading...
Loading...

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

गाजीपुर। ग्राम चुरामनपुर, मौजा निजामुद्दीनपुर के निवासी और बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामलखन मौर्य पर बीती रात लगभग 8:30 बजे उनके जन सेवा केंद्र पर 9 अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। हमलावर लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से लैस थे। हमले की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर भागने में सफल रहे।

Loading...

रामलखन मौर्य ने बताया कि हमलावर ग्राहक बनकर आधे घंटे से रेकी कर रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आया। उनके पड़ोसी हाशिम ने जैसे ही हमले का दृश्य देखा, लाठी-डंडा लेकर चोर-चोर के शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे रामलखन मौर्य दुकान में जाकर सुरक्षित हो गए। इस डर से हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे रामलखन को केवल अंदरूनी चोटें आईं।

रामलखन मौर्य पर हमले के विरोध में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस जल्द ही अपराधियों को नहीं पकड़ती, तो वे उच्चस्तरीय कार्रवाई करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाब कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मंडल महामंत्री विजय तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह और अन्य कार्यकर्ता जैसे मनोज चौहान, अमृत चौहान, रामहर्ष आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page