वाराणसी
बीएचयू के छात्रों का दूसरे दिन भी धरना, परीक्षा नियंता का घेराव
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा नियंता कार्यालय में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। छात्र कल शाम से विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इससे पहले भी छात्र विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन परीक्षा नियंता के आश्वासन के बाद छात्र मान गये थे लेकिन कुछ दिन बाद अपनी मांगों को पूरा ना होते देख छात्र फिर से धरने पर बैठ गए हैं

धरने पर बैठे छात्रों ने विभागों में खाली पड़ी सीटों को शोध प्रवेश की बुलेटिन में जोड़ने, रेट एक्जम्प्टेड कटेगरी के प्रोपोजल एग्जाम का रिजल्ट घोषित करने एवं शीघ्र नामांकन प्रक्रिया पूरी करने को कहा। छात्रों ने नारेबाजी की और कहा कि, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक विरोध जारी रहेगा।
इसके अलावा छात्रों ने पिछले साल के दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि, विश्वविद्यालयों में नए सत्र में दाखिले के लिए आवेदन मांगे जाने लगे हैं, लेकिन अब तक पिछले साल के प्रवेश नहीं हो पाए हैं।
