Connect with us

वाराणसी

बिजली चोरी के खिलाफ कांबिंग अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार के निर्देश पर 2 जनवरी से बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक कांबिंग जांच अभियान शुरू किया गया। इस अभियान की शुरुआत वितरण खंड चतुर्थ के डाफी क्षेत्र से की गई है, जिसे आगे अन्य डिवीजनों में भी लागू किया जाएगा।

Loading...

अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पांडेय को इस अभियान का नेतृत्व सौंपा गया है। उनकी निगरानी में 10 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें लाइनमैन और संविदा कर्मी शामिल हैं। अभियान के तहत रामनगर जोन के एसडीओ नवदीप कुमार और नारिया जोन के एसडीओ सुनील कुमार अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे। यह जांच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page