Connect with us

वाराणसी

बिजली की करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत

Published

on

Loading...
Loading...

लोहता। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में मंगलवार को अपराह्न लगभग 4 बजे बिजली के करंट के चपेट में आने से भैंस की मौत हो गयी। भैंस मालिक सतीश राजभर ने बताया कि भैंस चराने के बाद वापस घर जाते समय छितौनी स्थित भगवती माई मंदिर के पास रोड के किनारे पावर हाउस मोड पर 11हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली के खंभे से लगे तान में बिजली का करंट उतरा था जिसकी चपेट में आने से हमारी भैंस की मौत हो गई जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपया था।सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ कोटवा पुलिस चौकी इंचार्ज व बिजली विभाग तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचकर घटना के बारे में मौका मुआयना किया। घटना स्थल सड़क के किनारे होने की वजह से ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी जिसके कारण कोटवां से लहरतारा मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page