चन्दौली
बिंद स्वाभिमान समिति ने हाईस्कूल-इंटर पास विद्यार्थियों में वितरित किया शैक्षिक सामग्री
नियामताबाद (चंदौली)। ब्लॉक नियामताबाद क्षेत्र के ग्रामसभा रोहणा में बिंद स्वाभिमान समिति की ओर से विद्यार्थी स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. बिरेंद्र कुमार बिंद रहे। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप बैग, कॉपी और कलम प्रदान किए गए। वहीं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में डॉ. सुदर्शन प्रसाद, पूर्व प्रधान छोटे लाल बिंद, सोमारू बिंद, समुद्र बिंद, मनोज बिंद, अजय बिंद, रामजित बिंद, मदन, रघु, बाढु बिंद, बिरजू बिंद, हरिचरन, रजिंद्र बिंद, बलवंत, रामलखन, बब्बू बिंद, रमेश बिंद, शम्भू बिंद, बनारसी बिंद, रामविलास बिंद, बचेली बिंद, भरत बिंद, दशमी बिंद सहित सैकड़ों ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का माध्यम बना बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी प्रशस्त करता है।
