Connect with us

अपराध

बालिका के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

वाराणसी। जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव से 12 वर्षीय एक बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामगांव निवासी सौरभ यादव उर्फ सौरू और सुनील यादव के रूप में हुई है।

Loading...

बालिका के पिता ने आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर की दोपहर को सौरभ और सुनील अपनी बाइक से उनकी बेटी को जबरन उठा ले गए और उसे मुर्दी गांव ले जाकर छोड़ गए। बालिका बोल नहीं पाती है, इसलिए उन्हें डर है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई होगी।

चोलापुर थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दूबे ने बताया कि पुलिस ने अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में कोई अनहोनी की पुष्टि होती है तो मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page