Connect with us

मुम्बई

बालकनी गिरने से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई में भारी बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार रात से जारी बारिश से जानमाल का नुकसान हुआ। ग्रांट रोड इलाके में एक जर्जर इमारत की बालकनी का हिस्सा गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इमारत की ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंस गए थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से सभी का रेस्क्यू किया गया है।   

Loading...

6 महीने पहले मुंबई मनपा ने इस इमारत को जर्जर घोषित किया था‌। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। रात भर हुई बारिश के बाद इमारत की बालकनी का बड़ा हिस्सा गिर गया। यहां रुबिनिसा मंजिल इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर आ गए जो मामूली रूप से चोटिल हो गए। जबकि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page