चन्दौली
बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मां शारदा को दी विदाई
शिकारगंज (चंदौली)। बाबा जागेश्वर दुर्गा पूजा सेवा समिति ने वाजगंज हेतिमपुर मां शारदा का विसर्जन छम-छम बारिशों में भी मां शारदा की श्रद्धालुओं ने धूमधाम से किया।
बाबा जागेश्वर नाथ दुर्गा पूजा सेवा समिति के मूर्ति विसर्जन ने वाजगंज, सोनबरसा, हेतमपुर, रास्ते दुबेपुर, माफी, बाबा जागेश्वरनाथ धाम, चंद्रप्रभा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने छम-छम बरसात लगातार होने के बावजूद भी मां शारदा का आरती, पूजन के साथ-साथ विदा किया।
समिति के वॉलंटियरों ने विसर्जन में सुरक्षा की दृष्टि से अहम योगदान दिया और लोगों के घर-घर जाकर प्रसाद वितरण किया। विसर्जन में किसी प्रकार की समस्या न हुई और जगह-जगह प्रशासन भी मुस्तैद रही।
मौके पर समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मोदनवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, व्यवस्थापक अम्बुज मोदनवाल, उप व्यवस्थापक आकाश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष किशन मोदनवाल, महामंत्री विनय मोदनवाल, मंत्री उमेश कनौजिया, सुशील विश्वकर्मा, बच्चवा सिंह, किशन जयसवाल, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, जयप्रकाश पाल, युवराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। सफल संचालन अनामी मोदनवाल ने किया।
