Connect with us

वाराणसी

बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से अमरनाथ यात्रा में 22 वां विशाल भंडारा लगाने के लिए पहला जत्था हुआ रवाना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

वाराणसी| हिमालय की गोद में विराजमान बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शनों के लिए यात्रा की शुरुआत हो चुकी है । धर्म की नगरी काशी से कश्मीर तक सद्भवना यात्रा के तहत आज बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भक्तो का पहला जत्था रवाना हुआ । पहले जत्थे में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को कश्मीर हालत से नहीं डरने और बाबा के दर्शन पूजन के लिए अपील किया करते हुए सद्भवना यात्रा निकाला ।

Loading...

वाराणसी कैंट स्टेशन से दर्शनार्थियों का पहला जत्था हावड़ा अमृतसर मेल से रवाना हुआ । सैकड़ो की संख्या में यहाँ से भक्त इस ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे फिर वहां से जम्मू होते हुए पहल्गाव तक जायेंगे । इसके आगे का सफ़र पैदल ही तय किया जाता है । प्रति वर्ष काशी से कश्मीर में हजारो की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए जाते है । इस वर्ष भी काशी से हजारो भक्तो के बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों को जाने का अनुमान है । विगत 22 वर्षो से बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से लगभग तीन सौ लोगो के रहने और खाने – पिने की व्यवस्था अमरनाथ यात्रा के दौरान की जाती है । यहाँ काशी से इस संस्था की ओर से 300 सौ लोगो को अमरनाथ बाबा के दर्शनों में सहयोग दिया जाता है । आज रवाना हुए इस जत्थे में कई ऐसे लोग भी है जो अपने खर्च पर बाबा के दर्शन नहीं कर सकते । इस संस्था ने इनको मदद कर बाबा के दर्शनों का सौभाग्य दिलाया है । अभी कई और जत्थे बाबा के दर्शनों को वाराणसी से रवाना होंगे । इनको दर्शनों में यह संस्था सहयोग करेगी.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page