Connect with us

चन्दौली

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिये 30 नावों का संचालन शुरू

Published

on

तहसील प्रशासन ने 15 गांवों में पहुंचाई राहत सामग्री और भूसा

सकलडीहा (चंदौली)। गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर तहसील प्रशासन दिन-रात जुटा हुआ है। बीते दो दिनों से बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों के आने-जाने के लिये तीस नावों का संचालन और बाढ़ आश्रय केन्द्र पर राहत सामग्री का वितरण तेजी से किया जा रहा है। किसानों को मवेशियों के लिये भूसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिये कुल 12 बाढ़ चौकी केन्द्र खोले गए हैं, जिनमें दो मॉडल बाढ़ चौकी केन्द्र बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों से जानकारी भी ली जा रही है।

बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण के लिये बाढ़ राहत चौकी प्राथमिक विद्यालय भूपौली, जूनियर हाईस्कूल नादी निधौरा, प्राथमिक विद्यालय टांडा कला, प्राथमिक विद्यालय नरौली, प्रा.वि. डबरिया, प्रा.वि. बीरासराय, इंटर कॉलेज बलुआ, बाबा किनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय मडि़यार हिंगुतर जगदीश सराय और दो मॉडल बाढ़ राहत चौकी मारूफपुर और नेकनापुर में किसानों के सहयोग के लिये प्रतिदिन नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल की निगरानी में सामग्री का वितरण किया जा रहा है।


15 गांवों के लिये 30 नावों का संचालन
तहसील प्रशासन की ओर से कैली 1, बलुआ 2, पकड़ी 1, कोहड़ा 1, चकरा 2, पूरा विजयी 1, प्रहलादपुर 1, प्रसहटा 3, दिया 4, गद्दोचक 2, सैफपुरा 3, नादी निधौरा 4, शेरपुर सरैया 3, महरोड़ा 1 और नगवा 1 सहित कुल 30 नावों का संचालन करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ चौकी से सामान वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बाढ़ चौकी पर नायब तहसीलदार, कानूनगो सहित लेखपालों को तैनात किया गया है।

बाढ़ चौकी से 702 ग्रामीणों को फूड पैकेट हुआ वितरण
बाढ़ चौकी नेकनामपुर से गद्दोचक में 6 अगस्त को 150, हिंगुतर चौकी से प्रसहटा 100, रामगढ़ में 177, नरौली के धानापुर में 75 और बाढ़ चौकी मारूफपुर के हसनपुर में 200 बाढ़ राहत सामग्री दिन में वितरण की गई। रात में 177 फूड पैकेट ग्रामीणों को दिए गए। इसके अलावा मवेशियों के लिये 7 अगस्त को बाढ़ चौकी नादी निधौरा में 43 कुंतल, मारूफपुर में 21.35 कुंतल और 6 अगस्त को बाढ़ चौकी हिंगुतर में 69.9 कुंतल तथा मारूफपुर में 20 कुंतल भूसा मवेशियों के लिये उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

बाढ़ से प्रभावित गांव के लिये खुला कंट्रोल रूम
बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों की सहायता के लिये तहसील परिसर में 24 घंटे सेवा देने के लिये कंट्रोल रूम खोला गया है, जहां बाढ़ प्रभावित गांव के लोग 05412-246474 पर फोन करके समस्या से अवगत करा सकते हैं। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार और अपर जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page