गोरखपुर
बाजार में सब्जी खरीद रही महिला का पर्स चोरी, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट टोला सेमरी निवासी रवि कुमार चौहान पुत्र स्व इन्द्रजीत चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी मां हरपुर बाजार में सब्जी की दुकान पर पर्स रखकर सब्जी खरीद रही थी तभी किसी अज्ञात युवक ने हमारी मां का पर्स चुरा लिया जिसमें पांच हजार रुपए नकद और एक वीओ का मोबाइल फोन था।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के पुत्र रवि कुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Continue Reading
