Connect with us

गाजीपुर

बाइक -स्कूटी में टक्कर से एक महिला सहित चार लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन हाइवे पर सोमवार की शाम नैसारा गांव के पास कट पर बाइक व स्कूटी में टक्कर से एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल गाजीपुर भेजवाया।

Loading...

जानकारी के अनुसार नैसारा गांव निवासी सुनीता प्रजापति अपने स्कूटी से घर आ रही थी। तभी नैसारा गांव के कट के पास स्कूटी और पल्सर बाईक में टक्कर हो गई। जिसमें नैसारा गांव निवासी सुनीता प्रजापति, जमालुद्दीन व कुसम्ही कलां गांव निवासी अजय कुमार तथा मदनही गांव निवासी राजन विश्वकर्मा घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां सभी घायलों का ईलाज चल रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page