Connect with us

गाजीपुर

बाइक सवार से मामूली विवाद, गिट्टी लदे ट्रक को किया आग के हवाले

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बाईपास क्रॉसिंग के पास एनएच-24 पर बीती रात करीब 9:30 बजे एक गिट्टी लदे ट्रक में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। ट्रक चालक सुबास ने बताया कि वह मिर्जापुर से गिट्टी लेकर सिवान जा रहे थे। रेलवे फाटक के समीप उनकी ट्रक हल्के से एक बाइक सवार से टकरा गई। इस मामूली टक्कर के बाद बाइक सवारों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और विवाद बढ़ने पर उन्होंने फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया।

चालक के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने मिलकर ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ही राजमार्ग पर यातायात को बहाल किया जा सका।

ट्रक में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page