Connect with us

वाराणसी

बाइक सवार बदमाशों ने डीसीएम चालक और उसके साथी को गोली मारकर किया घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह
वाराणसी।
लालपुर थाना क्षेत्र के एक शराब ठेका के निकट बीती रात 11:30 बजे बाइक से जा रहे लालजी पाल और उसके साथी महेंद्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कारण अभी तक अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार छोटा लालपुर के पास अपने घर जा रहे बाइक सवार उपरोक्त दोनों ड्राइवर खलासी को गोली मार दिया। गोली लगने से लालजी निवासी सारनाथ थानाक्षेत्र के नवापुरा और दूसरा महेद्र चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव का निवासी बताया गया है। मौके पर जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है| अभी तक अज्ञात है| घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे की बताई गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। मामले की जानकारी अभी का अज्ञात है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page