पूर्वांचल
बाइक सवार की दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के सामने इंडियन गैस एजेंसी के समीप भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले उपरौठ गांव के राजेन्द्र सरोज उम्र (48) पुत्र लालचंद सरोज मोटरसाइकिल से रविवार को कछवां क्षेत्र में मांगलिक आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे और वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान वह जब कछवां थाने से आगे बढ़े तो पेट्रोल टंकी के आगे इंडियन गैस एजेंसी के पास एक डीजे आ रहा था जिससे उसकी दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी तेज की थी कि उनकी उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले डीजे और चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई। मृतक को एक पुत्र और तीन पुत्री है। उनके चचेरे भाई राजेश सरोज ने बताया कि, वह मांगलिक आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे और दुर्घटना से मौत हो गई। वह परदेश में नौकरी करके अपने परिवार का भरन पोषण और गुजारा करते हैं। इस समय वह अपने घर पर ही आए हुए थें। वहीं मौत की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उनके पुत्रों और स्वजनों में कोहराम मच गया।
