वाराणसी
बाइक की आमने सामने टक्कर में किशोरी की मौत, माता-पिता घायल
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनपद के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी निवासी कृष्णा सिंह अपनी बेटी विजेता (15 वर्षीय) को बाइक से ईलाज के लिए भदवर निजी अस्पताल मे लेकर गए थे। वहां से घर लौटते समय पंचकोसी रोड लठिया में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान विजेता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
Loading...
उधर, बाइक सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं। रोहनिया पुलिस ने घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। उसकी पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी।
Continue Reading
