Connect with us

वायरल

बांदा : मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जेल अधीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के इंतकाल के बाद बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को उनके सीयूजी नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने बेसिक फोन का इस्तेमाल किया है। करीब 14 सेकेंड की कॉल में धमकाने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि, “अब तुझे ठोकना है… बच सके तो बच।” इसके बाद उसने फोन काट दिया।

Loading...

फिलहाल जेल अधीक्षक की तहरीर पर धमकाने वाले नंबर पर एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page