Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में सड़क निर्माण में खामियां, बढ़ा रही आम लोगों की दुश्वारियां

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बहरियाबाद में पानी टंकी के पास से परमानपुर लालगंज जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर इन दिनों जल निकास हेतु नालियों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण सड़क के दोनों तरफ लगभग 300 मीटर तक जाम लगने की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। खासकर सैदपुर से चिरैयाकोट की तरफ जाने वाली सड़क के तिराहे पर मार्ग संकरा होने से यातायात में और भी दिक्कतें आ रही हैं।

मुख्य सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया गया है और पुलिया भी अत्यधिक ऊँचाई पर डाली गई है, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर पुलिया टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। शाम के वक्त जब ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं, तो वे अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित होता है और तेज रफ्तार वाहनों के कारण टक्कर का खतरा बना रहता है।

बहरियाबाद बाजार के व्यापारी अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़क निर्माण करते वक्त मुख्य तिराहे पर मानक के अनुसार कार्य किया जाए, ताकि यातायात सुगम हो और दुर्घटनाओं का खतरा टाला जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page