गाजीपुर
बहरियाबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न
एच.ए.एम.ए. मेमोरियल ट्रस्ट का सराहनीय कदम
बहरियाबाद (गाजीपुर)। एच.ए.एम.ए. मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 2 जनवरी 2025 को बहरियाबाद स्थित बजाज एजेंसी परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप सिंह ‘सोनू’ द्वारा किया गया।
डॉ. निसार अहमद ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन बीमारियों की पहचान करना है जो अब तक लोगों को ज्ञात नहीं थीं। शिविर में अमूल्या हर्ब्स और अमूल्या अकैडमी के प्रशिक्षित रजिस्टर्ड एक्यूप्रेशर थेरेपिस्टों और बी.ए.एम.एस, बी.यू.एम.एस एवं हर्बल चिकित्सकों के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस शिविर में प्रमुख चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं:
डॉ. आसिफ जमाल (बी.यू.एम.एस)
गुलशन कुमार (एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट)
डॉ. रौनक अफरोज (एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट)
डॉ. राधेश्याम केसरी (नेचरोपेथिक, एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट)
डॉ. राजेंद्र मौर्य (इलेक्ट्रो होम्योपैथी)
डॉ. निसार (इलेक्ट्रो होम्योपैथी)
डॉ. कलाम आजाद (बी.ए.एम.एस)
डॉ. तस्लीम आरा (फिजियोथैरेपिस्ट)
डॉ. अब्दुल कलाम (इलेक्ट्रो होम्योपैथी)
डॉ. आमिर अंसारी (बी.एच.एम.एस)
अल्ताफ हुसैन अंसारी (एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट)
शिविर में अब तक 60 से अधिक लोगों का एक्यूप्रेशर और अन्य चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में हाफिज फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल माजिद, समाजसेवी एवं महामंत्री मंडल सादात उत्तरी के सदस्य दानिशवरा, सैयद अब्दुल्ला, सुहेल, सिंटू सिंह, मनोज सिंह, लालचंद सिंह यादव, बंसराज यादव, मारकंडेय यादव और अनीसुल वरा सरोज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिविर की व्यवस्थाओं का संचालन डॉ. निसार अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान, आरजी कस्बा स्वाद, बहरियाबाद द्वारा किया गया।
