Connect with us

अपराध

बर्थडे केक उधार ना देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मनबढ़ों ने बर्थडे केक उधार न देने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकान पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी तब मनबढ़ वहां से भाग निकले। इस घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Loading...

अर्जुनपुर गांव के निवासी सुशील दुबे के अनुसार, उनकी केक की दुकान तक्खू की बावली पर स्थित है। शनिवार को अमित सिंह ने उधार में केक देने की मांग की, तब उसने मना कर दिया। उसके बाद राहुल सिंह, रोशन सिंह, अमित सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार के साथ मारपीट की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page