Connect with us

वाराणसी

बरेका के अजय कुमार बिंद ने बर्लिन,जर्मनी में आयोजित 17वीं विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मचारी अजय कुमार बिंद ने 13 से 16 जुलाई अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ के तत्वाधान में बर्लिन,जर्मनी में आयोजित 17वीं यूएसआईसी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप – 2022 के टीम स्पर्धा क्रॉस कंट्री दौड़ पूरा कर भारत को स्वर्णिम जीत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस भारतीय क्रॉस कंट्री टीम स्पर्धा में अजय कुमार बिंद के अतिरिक्त अरुण कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश एवं आर. आर. सैनी ने खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व कर संयुक्त प्रयास से जीत हासिल की और पदक तालिका में भारत का नाम सबसे ऊपर रखने का गौरव प्राप्त किया। बिंद बरेका में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में फिटर पद पर प्रशिक्षणरत है। उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बिंद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस खबर की सूचना मिलते ही बरेका में खुशी की लहर दौड़ गयी। बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, क्रीड़ा अधिकारी बहादुर प्रसाद एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने भी बिंद को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page