Connect with us

पूर्वांचल

बरहनी की कीर्ति त्रिपाठी ने पीसीएस परीक्षा में लहराया परचम, डिप्टी जेलर के पद पर हुआ चयन

Published

on

चंदौली। नरवन के बरहनी गांव निवासी उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने पीसीएस की परीक्षा पास कर लिया है। कीर्ति ने प्रदेश में 17 वां स्थान प्राप्त किया है। उनके परिजनों एवं गांव के लोगों में खुशी की लहर है।  कीर्ति के पिता उपेंद्रनाथ तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि बिटिया ने कठिन परिश्रम कर दूसरे अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है और उसका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। अभी कृति आईएएस की परीक्षा की तैयारी में लगी हुई है।

वहीं चाचा डी पी त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड, ब्लाक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी के इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना काफी फक्र से ऊंचा हो गया है। शिक्षक की पुत्री के कामयाबी से पूरा शिक्षक समाज काफी खुश है और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page