चन्दौली
बबुरी पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
चंदौली। बबुरी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
Loading...
मुखबिर से मिली सूचना पर बबुरी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के मार्गदर्शन में ग्राम पचोखर मोड़ के पास से अभियुक्त शबी पुत्र प्यारेलाल, निवासी ग्राम ककरमत्ता, थाना मडुआडीह, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर मु.अ.सं. 0140/24, धारा 137(2), 87 बीएनएस और 16/17 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Continue Reading
