Connect with us

वाराणसी

बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कॉमेडियन श्याम रंगीला

Published

on

Loading...
Loading...

बनारस से बहुत लोगो के फोन कॉल मेरे पास आ रहे हैं, वे सभी मेरे साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं : श्याम रंगीला

राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, मैं बनारस पहुंचकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया और चुनाव लड़ने की रणनीति फाइनल करूंगा। आजकल के समय की राजनीति कॉमेडी की तरह चल रही है, इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। बनारस से कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है, जबकि बसपा ने सैयद नियाज अली मंजू को मैदान में उतारा है।

श्याम रंगीला ने कहा कि, बनारस में सूरत और इंदौर जैसा न हो इसलिए मैंने यह फैसला लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ने वाले विपक्षी उम्मीदवार अगर अपना नामांकन वापस भी ले लेंगे, तो भी मैं चुनाव हर हाल में लडूंगा। प्रधानमंत्री के सामने कोई भी चुनाव लड़ सकता है, यह लोकतंत्र है। मैं जनता के सहयोग से बनारस से चुनाव लड़ूंगा। बहुत जल्द अपने यूट्यूब चैनल पर चुनाव लड़ने की सारी प्रक्रिया की घोषणा करूंगा।

पीएम मोदी और राहुल की मिमिक्री से हुए फेमस –

Advertisement

श्‍याम रंगीला का बचपन से सपना था कि वे कॉमेडियन बने। स्‍कूल-कॉलेज के दिनों से कॉमेडी किया करते थे, मगर श्‍याम रंगीला को देशभर में बतौर कॉमेडियन पहचान तब मिली जब ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करके दर्शकों का दिल जीता।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page