Connect with us

वाराणसी

बनारस बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला व महामंत्री सुधांशु मिश्रा चुनें गए

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद राय को हराकर विजयी घोषित हुए, तो वही महामंत्री पद पर सुधांशु मिश्र ने कब्जा जमाया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांटे के टक्कर में शशांक शेखर त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। इसके पहले एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा ने रविवार को मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों के समर्थक परिसर में जश्न मनाते दिखे।

बनारस बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। इसमें लगभग 76.86 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 5613 मतदाताओं में से 4312 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। रविवार की सुबह 9 बजे से मतगणना शुरु हुई। अध्यक्ष पद पर शुरु से ही विनोद कुमार शुक्ल अपनी बढ़त बनाए हुए थे। जबकि प्रतिष्ठापरक महामंत्री पद पर भी शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी शुरुआत से बढ़त बनाए रखा। इसी तरह सभी पदों पर जो भी प्रत्याशी बढ़ाए हुए थे वो सब गिनती के अंत तक विजय हासिल किए है। उपाध्यक्ष पद पर सतीश यादव निर्वाचित हुए है। वही कोषाध्यक्ष के पद पर प्रेम शंकर चौहान निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर संदीप कुमार मौर्य निर्वाचित हुए।

उधर प्रबंध समिति के 15 वर्ष से ऊपर अनुभव पद पर कल्पना पटेल, सत्यप्रकाश सिंह सुनील, अमित कुमार मालवी, रमाशंकर प्रजापति, सुनील कुमार तिवारी व विकास गुप्ता निर्वाचन घोषित किए गए। इसके पहले बनारस बार सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, वरिष्ठ समिति सदस्यगण प्रमोद कुमार पाठक, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, शमीम अहमद , नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने मतगणना में सहयोग दिया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

कौन प्रत्याशी कितने मत पाए अध्यक्ष पद पर
विनोद कुमार शुक्ला 1146 (निर्वाचित), अरविंद कुमार राय- 1138, अजय विक्रम सिंह- 844, राजेश प्रसाद सिंह- 562, सजन लाल गुप्त- 56, सत्येंद्र कुमार सिन्हा- 151, प्रहलाद तिवारी-209, अभय कुमार दीक्षित- 169 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर
शशांक शेखर त्रिपाठी – 1496 (निर्वाचित), ओम ओझा – 1106, अंशुमान दुबे – 567,
राजेश कुमार सिंह बब्बू – 389 मत मिले।

Advertisement

उपाध्यक्ष पद पर
सतीश कुमार यादव – 1421 (निर्वाचित), राहुल कुमार श्रीवास्तव- 1191, मुकेश कुमार मिश्रा- 899, संतोष कुमार चौधरी- 553, राजेश्वर प्रसाद शर्मा -178 मत मिले।

महामंत्री
सुधांशु मिश्रा- 1119 (निर्वाचित), धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव- 1083, रोहित कुमार मौर्य – 1058, अखिलेश यादव- 371, ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा- 246, अभिषेक कुमार राय- 157, वीरेंद्र कुमार सिंह -70 मत मिले।

कोषाध्यक्ष
प्रेम शंकर चौहान- 1548 (निर्वाचित), अजीत कुमार गुप्ता-1388, मनोज कुमार शर्मा- 1026 मत मिले।

संयुक्त मंत्री (प्रशासन)
संदीप कुमार मौर्य- 965 (निर्वाचित), चंद्रशेखर तिवारी (मड़ी तिवारी)- 884, आशीष कुमारश् रीवास्तव -840, सतीश कुमार तिवारी -746, निमिष काउंडियंस-322, विनोद कुमार-256, संतोष कुमार श्रीवास्तव- 71 मत मिले।

प्रबन्ध समिति 15 वर्ष से ऊपर छह पद पर (निर्वाचित)
कल्पना पटेल – 1831, सत्यप्रकाश सिंह सुनील – 1757, अमित कुमार मालवीय- 1634, रमाशंकर प्रजापति- 1412, सुशील कुमार तिवारी- 1488, विकास गुप्ता-1091 मत मिले और निर्वाचित हुए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page