Connect with us

गोरखपुर

बनारस फिजियो कॉन्क्लेव में डॉ. त्रयंबक पांडे, शोभित और रजत हुए सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में 11 जनवरी 2026 को नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा दवाइयों के साथ फिजियोथैरेपी की अहम भूमिका ऑर्थो न्यूरो कार्डियो या पीडियाट्रिक सभी मरीजों में बढ़ रहा है।

उक्त मौके पर फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टु फिजियोथैरेपी अवार्ड से आई ए पी गोरखपुर ब्रांच के कन्वीनर डॉ. त्रयंबक पांडे,डा.शोभित श्रीवास्तव, डॉ. रजत श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. पांडे ने ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के पदाधिकारी डॉ.पंकज सिंह, डॉ. अमितेश गिरी, डॉ.मयंक सिंह, डॉ. सोनी पांडे एवं डॉ.यश पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page